Lucknow Accident Case: हमारे देश में यूं तो आए दिन कई सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती है, ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. जब, फेयरवेल पार्टी का जश्न मनाना 12वीं कक्षा के छात्र को भारी पड़ गया. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
आखिर क्या है हादसे की घटना?
दरअसल, लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. जहां, अपने स्कूल की फेयरवेल पार्टी का जश्न मनाकर घर लौट रहे 12वीं कक्षा का 18 साल छात्र शिवम यादव की बाइक सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम ट्रक से टकरा जाती है. इस दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है, जबकि मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद कोमा में चला जाता है.
कब और कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा किसान पथ पर बाबूखेड़ा के पास हुआ. तो वहीं, लखनऊ पुलिस ने इस घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि मोहनलालगंज स्थित एक स्कूल में 12वीं का छात्र शिवम अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था. तभी उसी दौरान सड़क किनारे एक डीसीएम चालक वाहन का पहिया बदल रहा था. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डीसीएम से जा टकराती है. इसके साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरते हैं, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई है.
घटना के बाद परिवार में छाया मातम
सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया. तो वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है. तो वहीं, उसके दोस्त की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है, जो कोमा में है, जबकि तीसरे छात्र को मामूली चोटें आई हैं.
पुलिस के मुताबिक, डीसीएम चालक सड़क किनारे खड़ा होकर काम कर रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला. फिलहाल परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.