सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको लेकर एक बार फिर एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सोसाइटी (Society) में कुत्तों (Dogs) को पालना सही होता है?
हाई-प्रोफाइल हाउसिंग सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लेकर महिला का हुआ विवाद
Dog Dispute Viral Video: उत्तर प्रदेश का नोएडा इन दिनों एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, एक वायरल वीडियो के मुताबिक, नोएडा की एक हाई-प्रोफाइल हाउसिंग सोसाइटी से एक बार फिर पालतू जानवरों को लेकर विवाद का वीडियो सामने आया है. तो वहीं, इस बार का मामला कुत्ते द्वारा फैलाई गई गंदगी और सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और तीखी नोकझोंक में पूरी तरह से बदल गया. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ सोसाइटी के परिसर में मौजूद है. जहां, वहां मौजूद अन्य निवासियों ने जब कुत्ते द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने या उसे सुरक्षित तरीके से न घुमाने पर आपत्ति जताई, तो महिला गुस्से में आ गई जिसके बाद वो हुआ जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने सोचा भी नहीं होगा.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला निवासियों को कैमरे पर चुनौती देती हुई और साथ ही हिंदी में भद्दे अपशब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है. जिसपर महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि निवासी उसके कुत्ते को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मारने की धमकी दे रहे थे. इसी बात से नाराज होकर महिला ने चिल्लाते हुए कहा कि ‘मेरे कुत्ते को मारेगा?’
यह विवाद देखते-देखते ही इतना ज्यादा बढ़ गया कि महिला ने आखिरी में अपना आपा ही खो दिया. इस दौरान महिला वहां पर मौजूद बुजुर्गों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दी. निवासियों ने जब इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाना शुरू किया तो महिला और भी ज्यादा आक्रमक हो गई.
नोएडा अथॉरिटी और स्थानीय पुलिस ने पालतू जानवरों को लेकर कई कड़े नियम बनाए हैं. जिसमें सार्वजनिक स्थान पर गंदगी साफ करना मालिक की ही पूरी तरह से जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा, लिफ्ट या फिर कॉमन एरिया में कुत्ते के साथ सावधानी बरतना सबसे ज्यादा अनिवार्य है. तो वहीं, किसी भी विवाद की स्थिति में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कानूनी कार्रवाई का आधार बन सकता है.
नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…
Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्लारी माता मंदिर के बारे में…
Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…
Kal ka Panchang 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026, गुरुवार का पावन दिन है.…
OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…
Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…