भारत टैक्सी सेवा आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो गई है. यह सेवा नो-कमीशन मॉडल पर काम करती है, जिसमें ड्राइवरों को पूरी फेयर प्राइस मिलती है.
भारत टैक्सी
Bharat Taxi launches: ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सेवाओं में जहां ग्राहक को पैसे ज्यादा देने पड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर ड्राइवर्स को 30-40 प्रतिशत हिस्सा कमीशन में देना पड़ जाता है. कहने का आशय यह है कि इन ऐप्स के जरिये टैक्सी सुविधा लेने पर ड्राइवर और ग्राहक दोनों का ही नुक्सान होता है. लेकिन अब यह समस्या समाप्त होने वाली है क्योंकि भारत टैक्सी सेवा आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो गई है.
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया. दिल्ली-एनसीआर में पहले से पायलट मोड में चल रही यह ऐप अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
अमित शाह ने लॉन्च के दौरान कहा कि भारत टैक्सी ड्राइवरों को पूरे मुनाफे का मालिक बनाती है तथा उन्हें सम्मान और गरिमा प्रदान करती है. लॉन्च के मौके पर ड्राइवरों और ग्राहकों के साथ भारत टैक्सी रैली भी निकाली गई. यह सेवा नो-कमीशन मॉडल पर काम करती है, जिसमें ड्राइवरों को पूरी फेयर प्राइस मिलती है. ओला-उबर जैसी प्राइवेट कंपनियों की ऊंची कमीशन से परेशान ड्राइवरों के लिए यह बड़ी राहत है.
भारत टैक्सी ओला और उबर जैसी प्राइवेट कंपनियों से कई मायनों में अलग है. यह सरचार्ज प्राइसिंग नहीं लगाती, यानी डिमांड बढ़ने पर किराया नहीं बढ़ता. किराया पारदर्शी और फिक्स्ड रहता है, जिससे ग्राहकों को सस्ता सफर करने की सुविधा मिलती है, जबकि ड्राइवरों को वर्तमान में कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, हालांकि भविष्य में प्रतिदिन 25-30 रुपये का फीस लग सकता है, जो प्राइवेट ऐप्स की कमीशन से काफी कम है. सीईओ विवेक पांडे ने कहा कि इससे ड्राइवरों को बेहतर कमाई होगी.
यह टैक्सी सेवा सरकार की पहल नहीं है, बल्कि सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित है. इसे सहकारिता मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है तथा अमूल जैसे बड़े कोऑपरेटिव इससे जुड़े हैं. ऐप दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर जल्द ही अन्य राज्यों में विस्तार करेगी. इसे मेट्रो नेटवर्क से लिंक करने की योजना भी है. ऐप में रीयल-टाइम ट्रैकिंग, वेरीफाइड ड्राइवर, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और 24×7 कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं हैं. ग्राहकों को सुरक्षित, सस्ता और पारदर्शी सफर मिलेगा.
भारत टैक्सी में ड्राइवर बनने के लिए कुछ आसान स्टेप्स आपको फॉलो करने होंगे. जैसे-
अगर आप कस्टमर हैं और राइड के लिए इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर ऐप डाउनलोड करें. ऐप डाउनलोड होने के बाद उसे मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालें. अपनी जरूरत के हिसाब से कैब/ऑटो/बाइक चुनें और किराया देखकर राइड कन्फर्म करें. इतना करते ही आपकी राइड बुक हो जाएगी.
भारत टैक्सी महिलाओं की सुरक्षा पर भी खास ध्यान देता है. इसमें Bike Didi प्रोग्राम, महिला यात्रियों के लिए महिला ड्राइवर का ऑप्शन, SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और पुलिस से डायरेक्ट कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इस ऐप पर रजिस्टर्ड सभी ड्राइवर पुलिस वेरिफाइड होते हैं.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…