Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां होली का त्योहार मातम में छा गया. दरअसल, नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में लोग रंगों और गुलाल के साथ होली का जश्न मना रहे थे, वहीं एक फ्लैट के अंदर हंसते-खेलते युवक की जान चली गई. जानकारी के मुताबकि, यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि चार साल पुराने एक ऐसे रिश्ते का खौफनाक अंजाम है, जिसे समाज और परिवार की स्वीकृति नहीं मिल सकी. तो वहीं, दूसरी तरफ मृतक युवक और उसकी प्रेमिका के बीच चल रहे लंबे प्रेम प्रसंग ने उस समय एक हिंसक मोड़ ले लिया, जब त्योहार के दिन खुशियां मनाने के जगह गोलियों की आवाज से पूरा नोएडा दहल उठा.
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी. लेकिन, होली के त्योहार की वजह से पहली नजर में किसी को शक नहीं हुआ. हांलाकि, युवती अकेली नहीं थी उसके साथ उसका भाई और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. इस दौरान जैसे ही बातचीत शुरू हुई, पुराने विवाद सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस देखने को मिली.
युवती के भाई ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
इसके अलावा, बहस के दौरान माहौल इतना ज्यादा तनावपूर्ण हो गया कि युवती के भाई ने अपना आपा खो दिया और उसने गुस्से में आकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा. तो वहीं, दूसरी तरफ गोलीबारी की आवाज सुनकर सोसाइटी में हड़कंप मच गया और जश्न मना रहे लोग पूरी तरह से दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस दौरान युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.
वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई की शुरू
तो वहीं, इस वारदात ने आधुनिक सोसाइटी की सुरक्षा और पारिवारिक कट्टरता पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं. जहां, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार को बरामद कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस झकझोर देने वाली घटना के बाद से सोसाइटी में हड़कंप के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती देखने को मिल रही है. फिलहाल, यह घटना साफ रूप से प्रतिशोध की भावना को दर्शाती है, जहां त्योहार के दिन को हत्या को अंजाम देने के लिए चुना गया था.