<

खौफ के साये में डांस, जब रील के जुनून में युवक ने सरेआम उड़ाईं कानून की धज्जियां, वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में एक युवक द्वारा रायफल लेकर युवती से डांस कराने और फायरिंग करने का (Dance Video) वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर जमकर वायरल हो रहा है.

Dance Viral Video:  सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और या फिर किसी बी तरह की ‘दबंगई’ दिखाने का शौक अब लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है. आसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र का है, जहां एक 47 सेकंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में रायफल थामे कुर्सी पर ‘फिल्मी विलेन’ की तरह बैठा नजर आ रहा है, जबकि उसके सामने एक युवती डांस करती हुई नजर आ रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो की भयावहता तब बढ़ जाती है जब युवक युवती के डांस के दौरान ही रायफल लोड करता है और एक के बाद एक दो बार फायरिंग करना शुरू कर देता है. 

यह सनसनीखेज वीडियो बेहट के रहवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी युवक की पहचान हस्तिनापुर क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. इसके साथ ही वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि युवती रायफल की नोंक पर नाचने को मजबूर है और युवक अपनी धौंस जमाने के लिए सरेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है.  जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के दुरुपयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

वीडियो के पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है. जहां, रात में ही बेहट थाने की पुलिस टीमें रहवाली और हस्तिनापुर क्षेत्रों में युवक की तलाश और उसकी शिनाख्त के लिए रवाना कर दी गई हैं. तो वहीं, इस मामले में  सहारनपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह न केवल अवैध प्रदर्शन है, बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डालने का एक तरह से गंभीर अपराध भी है. इसके अलावा पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है और वीडियो में इस्तेमाल की गई रायफल लाइसेंसी है या अवैध इसका भी पता लगाया जा रहा है. 

वीडियो को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस पूरे मामले में अधिकारियों ने आगे बताया कि अगर रायफल लाइसेंसी पाई जाती है, तो उसे तुरंत जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने और युवती की जान खतरे में डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. 

 फिलहाल, यह घटना एक बार फिर से चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया रील के लिए हथियारों का प्रदर्शन करना सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST