Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime News: किसान नेता आंचल मिश्रा के हत्याकांड से दहला उत्तर प्रदेश, 15 दिनों तक चलता रहा कातिल का नाटक, मोबाइल लोकेशन ने वारदात से उठाया पर्दा

UP Crime News: किसान नेता आंचल मिश्रा के हत्याकांड से दहला उत्तर प्रदेश, 15 दिनों तक चलता रहा कातिल का नाटक, मोबाइल लोकेशन ने वारदात से उठाया पर्दा

यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) से दिल दहला देने वाला हत्याकांड (Heart Breaking Murder Case) का मामला सामने आया है. जहां, किसान नेता आंचल मिश्रा (Farmer leader Aanchal Mishra) की हत्याकांड (Massacre) से प्रदेश में सनसनी मची हुई है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 6, 2026 13:40:24 IST

Mobile Ads 1x1

Farmer leader Aanchal Mishra murder case: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्याकांड से प्रदेश में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है. इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.  एक प्रेम संबंध जो धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली के जाल में बदल गया, उसका अंत बेहद ही दिल दहला देने के तरीके से किया गया. तो वहीं, दूसरी तरफ आरोपी सूरज वर्मा ने अपनी प्रेमिका आंचल मिश्रा की हत्या कर उसका शव ककरदरी के घने जंगलों में ठिकाने लगा दिया था. जिसके बाद यूपी पुलिस की जांच में 15 दिन बाद मिले कंकाल ने इस सनसनीखेज वारदात से आखिरकार पर्दा उठा ही दिया है. 

फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक आंचल मिश्रा और सूरज वर्मा के बीच लंबे समय से संबंध थे. तो वहीं, दूसरी तरफ समय के साथ-साथ इस रिश्ते में कड़वाहट घुल गई. जहां,  सूरज वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आंचल उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और यहां तक उससे पैसों की भारी मांग भी कर रही थी. तो वहीं, परेशान होने के बाद और आंचल से पीछा छुड़ाने के बाद सूरज ने कथित तौर पर आंचल को रास्ते से हटाने के लिए बेहद ही खौफनाक साजिश रची और अंत में जाकर हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया. 

ककरदरी के जंगल से अवशेष बरामद

क्षेत्राधिकारी भिनगा, सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब आरोपी की निशानदेही पर ककरदरी के घने जंगल पहुंची, तो वहां केवल अवशेष ही बचे थे. तो वहीं, दूसरी तरफ आंचल के पति ने मौके पर मिले जूतों और कपड़ों के आधार पर अपनी पत्नी की पहचान की. इसके साथ ही  फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बाल, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं ताकि वैज्ञानिक आधार पर हत्या को साबित किया जा सके. 

आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू

पुलिस ने संतोष मिश्रा की तहरीर पर आरोपी सूरज वर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. जहां, जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी सूरज वर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस झकझोर देने वाले हत्याकांड में सूरज के अलावा कोई और भी शामिल था या फिर उसने अकेले ही इस खौफनाक रंजिश को अंजाम दिया. 

पुलिस ने घटना में किए कई चौंकाने वाले खुलासे 

तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इस वारदात में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि आंचल मिश्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बारीकी से पड़ताल शुरू की. जहां,  तकनीक और मुखबिरों की मदद से पुलिस सूरज वर्मा का पता लगा सकी. इसके अलावा पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस दौरान उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आंचल के हत्या के बाद उसके शव को ककरदरी के जंगल में फेंक दिया था.

फिलहाल, यह घटना व्यक्तिगत विवादों के उग्र होने पर सुरक्षा के पहलुओं पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े करती है. तो वहीं,  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द यह सुनिश्चित किया जा सके कि अपराध में कोई और शामिल तो नहीं था. तो वहीं, आंचल के घर में मातम छाया हुआ है, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अब इस पूरे मामले में परिजनों की तरफ से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. 

MORE NEWS