Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘मैं इनके साथ तीन बार…’, भागकर रचाई शादी, फिर लगाया संगीन आरोप! युवती का चौंकाने वाला खुलासा

‘मैं इनके साथ तीन बार…’, भागकर रचाई शादी, फिर लगाया संगीन आरोप! युवती का चौंकाने वाला खुलासा

Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पहले युवक को लेकर फरार हुई, फिर शादी की. और अब उसने वीडियो बनाकर बड़ा आरोप लगाया है. जानें पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 2, 2026 14:06:05 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: कहते हैं इश्क के चक्कर में लोग कुछ भी कर डालते हैं. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां युवक के साथ भागकर शादी करने के बाद महिला ने परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है. इसके साथ ही उस महिला ने धमकी भी दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लाल साड़ी पहने हुई है. और मांग में पीला सिंदूर भी लगाए हुए है. उसके बगल में एक युवक भी खड़ा है. वीडियो में महिला कहती है कि उसका नाम दीपमाला कुमारी है. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. इसके बाद वह कहती है, ‘मैं इनसे शादी कर ली हूं , मैं इनके साथ बहुत खुश हूँ. मैं इनके साथ तीन बार भाग चुकी हूं , मेरे पति और उनके घर वालों को कुछ भी होता है इन सबका जिम्मेवार मेरा बाप होगा. मेरे पिता ने इनको झूठे केस में फंसाया था और अभी भी फंसाना चाह रहा है. में अपने पिता पर केस करूंगी.’ आगे वह कहती है कि उस युवक ने उसे नहीं भगाया, बल्कि उसने ही युवक को भगाया. 

क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘पता नहीं आजकल की जेनरेशन को क्या हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर अपने ही माता-पिता के बारे में ऐसी बातें बोलना, कहां का संस्कार है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘दुनिया का हर बाप ये चाहता है उसके घर में लड़की पैदा हो क्योंकि एक लड़की से ज्यादा कभी लड़का अपने मां बाप को इतना प्यार नहीं कर सकता. लेकिन जब ये नौबत देखता है एक बाप लड़की की, तो दुनिया का हर बाप ये कहता या खुदा मेरे घर में कभी लड़की मत देना दिए तो लड़का ही दिए ऐसे हाल देख कर.’ वहीं इसके अलावा भी अन्य यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.’

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘मैं इनके साथ तीन बार…’, भागकर रचाई शादी, फिर लगाया संगीन आरोप! युवती का चौंकाने वाला खुलासा

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 2, 2026 14:06:05 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS