<

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने वाली है, जो दूसरी ट्रेन होगी. आइए जानते हैं इसका रूट और टाइमिंग...

Vande Bharat Sleeper Train: रात के सफर में सीट पर बैठकर पूरी रात गुजारने की परेशानी जल्द बीते दिनों की बात हो सकती है. उत्तर प्रदेश के यात्रियों को ऐसी आधुनिक ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है, जिसमें तेज रफ्तार के साथ सोने की सुविधा भी मिलेगी. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को रात में आराम करते हुए सफर करने का विकल्प मिलेगा. सामने आई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन 31 अक्टूबर से चल सकती है. वहीं टिकटों की बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना बताई गई है.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन खास तौर पर लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. बैठकर सफर कराने वाली सामान्य वंदे भारत ट्रेनों से अलग, इसके एसी कोच में यात्रियों के सोने की व्यवस्था होगी. इससे वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ रास्ते के शहरों से सफर करने वालों को भी फायदा मिल सकता है. प्रस्तावित रूट के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में भी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित है. इससे यात्रियों को रात में यात्रा करके सुबह दिल्ली पहुंचने का विकल्प मिल सकता है.

16 एसी कोच, 823 यात्रियों का सफर

स्लीपर वंदे भारत में कुल 16 एलएचबी एसी कोच होंगे. इनमें एक फर्स्ट एसी, चार सेकेंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच शामिल बताए गए हैं. ट्रेन में एक बार में करीब 823 यात्री सफर कर सकेंगे. इसका रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा. वहीं प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में पानी भरने के लिए ट्रेन थोड़ा ज्यादा वक्त तक रुक सकती है. 

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत

यह ट्रेन देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत बताई जा रही है. इससे पहले गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन और कोलकाता के हावड़ा स्टेशन के बीच पहली स्लीपर वंदे भारत शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई थी. नई ट्रेन से उत्तर प्रदेश में आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. 

वाराणसी से कब चलेगी ट्रेन?

प्रस्तावित समय-सारिणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. पांच मिनट के ठहराव के बाद यह रात 12:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और वहां से 12:45 बजे चलकर सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय बताया गया है. वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी. इसके प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 4:45 बजे और वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 6:45 बजे प्रस्तावित है. बता दें कि वाराणसी से दिल्ली के लिए टिकट बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Chitrakoot Police Viral Video: सिर नीचे पैर ऊपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST