<

UP Crime: भाई की शादीशुदा साली से था प्यार, नहीं मानी भाभी तो कमरे पहुंचा युवक और कर दिया कांड, हाथ जोड़ती और चिखती रही महिला

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देवर ने अपने भाभी की ही हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात वह अपनी भाभी के कमरे में पहुंचा था और उनकी बहन से शादी की बात की. मना करने पर उसने खौफनाक कदम उठाया.

Varanasi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों में प्यार और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव का है, जहां देवर ने अपनी सगी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. फिर उसने खुद ही 112 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी अजीत अपनी भाभी पूनम की शादीशुदा बहन से प्यार करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन पूनम और उसके मायके वालों को इस पर एतराज था. मृतका इस बात के खिलाफ थी कि उसका देवर उसकी सगी बहन से शादी करे. इसी को लेकर देवर-भाभी के बीच विवाद भी रहता था.

देवर ने की भाभी से शादी कराने की मिन्नत

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात वह अपनी भाभी के कमरे में पहुंचा था और भाभी से एक बार फिर शादी कराए जाने की मिन्नत करने लगा. वहीं भाभी ने कहा कि वह जीते जी अपनी बहन और अजीत की शादी नहीं होने देगी.

भाभी जोड़ती रही देवर के सामने हाथ

इसके बाद उसके देवर ने खौफनाक कदम उठाया और भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. वारदात के दौरान उसकी भाभी उसके सामने हाथ पर जोड़ती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा और काफी देर तक सिर, गर्दन और पैर पर वार करता रहा.

हत्या के बाद वहीं बैठा रहा युवक

इस दौरान भाभी का एक पैर कटकर अलग हो गया. खून से लथपथ भाभी काफी देर तक तड़पती रही. बाद में उसकी मौत हो गई. इस दौरान देवर उसके पास ही बैठा रहा. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली. 

रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है मृतका का पति

मृतका का पति सुजीत वाराणसी कैंट पर रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है. घटना के समय पूनम की सास मुनका देवी और ससुर तेज बहादुर खेत में थे, जबकि मृतका का एकलौता पुत्र हर्ष (4) स्कूल गया था. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:30:27 IST

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST