Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Varanasi News: वाराणसी में महिलाओं ने दुकान से चुराए अंडरगारमेंट्स, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi News: वाराणसी में महिलाओं ने दुकान से चुराए अंडरगारमेंट्स, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi News: वाराणसी से महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर एक दुकान से उन्होंने अंडर गारमेंट्स चुरा लिए. इसके बाद से दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को सौंप दिया है.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 26, 2026 09:54:15 IST

Mobile Ads 1x1

Varanasi News: वाराणसी से अजीब चोरी का मामला सामने आया है. महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष संग कुछ महिलाएं सुदीप सिंह नामक एक व्यापारी की दुकान में कपड़े खरीदने गईं थी. यहां कुछ महिलाओं ने अंडरगारमेंट चुराए, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं ने करीब 10,000 रुपए के अंडरगारमेंट्स की चोरी की थी. घटना 24 फरवरी 2026 की बताई जा रही है. जब महिलाएं शाम के वक्त करीब 7 बजे दुकान में पहुंची थीं.

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

सुदीप सिंह ने थाना चेतगंज में एक तहरीर देते हुए चोरी की जानकारी पुलिस को दी. साथ ही वीडियो भी सबूत के तौर पर सौंपा है. दुकानदार सुदीप ने जानकारी दी कि 3 महिलाएं उनकी दुकान में एंटर होती हैं और देखते-देखते सामान की चोरी कर ली. महिलाओं का ध्यान दुकान में लगे CCTV कैमरों की ओर नहीं गया और उसमें सबकुछ रिकॉर्ड हो गया. पीड़ित ने पुलिस ने वीडियो फुटेज सौंपा और कहा कि मामले को लेकर कार्रवाई की जाए. मह‍िला ग‍िरोह के इस कांड के बाद से ही स्थानीय व्यापारियों अलर्ट हो गए और टेंशन का माहौल बन गया. व्यापारियों ने कहा कि ऐसे मामले से उनके ऊपर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है. 

कार्रवाई का आश्वासन

बता दें कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी के अनुसार, ‘हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे’ पुल‍िस ने चोरी करने वाली मह‍िलाओं की पहचान कर ली है और उन पर कार्रवाई करने की बात भी सामने आई है. सुदीप सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में सभी व्यापारियों को एकसाथ आकर परेशानी का सामना करना होगा.

 व्यवसाय की सेफ्टी के लिए एकजुट रहना पड़ेगा. सभी की निगाहें अब अब पुलिस एक्शन पर हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और व्यापारियों का विश्वास बहाल हो सके. वाराणसी की चोरी का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि चोरी की घटनाएं इससे पहले भी होती रही हैं लेकिन इस तरह की महिला गिरोह का सामना बेहद संवेदन और चौंकाने वाला रहता है. ज्यादातर दुकानदार महिलाओं पर विश्वास करते हैं और उन पर ध्यान नहीं देते. ज्यादा बहस से भी कई बार मामला बिगड़ जाता है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Varanasi News: वाराणसी में महिलाओं ने दुकान से चुराए अंडरगारमेंट्स, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 26, 2026 09:54:15 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS