Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘कुछ भी हो जाए नहीं होने देंगे विवाह’, मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की करने वाली है शादी; विरोध में उतरा हिंदू संगठन

‘कुछ भी हो जाए नहीं होने देंगे विवाह’, मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की करने वाली है शादी; विरोध में उतरा हिंदू संगठन

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 फरवरी को हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी होने वाली है, जिसका कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसका जमकर विरोध भी हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 10, 2026 14:52:20 IST

Mobile Ads 1x1

Love Jihad: सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ में आगामी 13 फरवरी को होने वाली शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि आकांक्षा गौतम और शहवाज राणा उर्फ साहिल की शादी होने वाली है, जिसने एक बहस छेड़ दी है. अब हिंदू संगठन के कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

क्या है मामला?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें एक कार्ड साझा किया गया है. इस कार्ड में लिखा है कि आकांक्षा गौतम की शादी आगामी 13 फरवरी को शहवाज राणा उर्फ साहिल हो रही है. ट्वीट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, आकांक्षा हिंदू है और शहवाज मुस्लिम. हिंदू संगठनों को इस पर आपत्ति है और लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने ये शादी नहीं होने देने का ऐलान किया है.’ साथ ही आपको बता दें कि इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सचिन ने सीएम योगी से इस मामले का संज्ञान लेकर शादी रूकवाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

हिंदू संगठन ने जताया विरोध

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने भारत समाचार से बात करते हुए शादी को रोकने का खुला ऐलान किया है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देने की धमकी दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये जोड़ा कहीं भी जाकर शादी करना चाहेगा, तो वह रोकेंगे. 

लड़की ने कहा- 6-7 साल से जानते हैं

भारत समाचार चैनल से बात करते हुए लड़की ने कहा कि कि इस मामले में ‘लव जिहाद’ जैसी कोई बात नहीं है. वह साहिल को पिछले छह साल से जानती है. दोनों के परिवार इस रिश्ते से सहमत हैं. उसने साफ किया कि वह बौद्ध धर्म को मानने वाली है. यह शादी मर्जी से हो रही है, कोई इसमें जबरदस्ती नही है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘कुछ भी हो जाए नहीं होने देंगे विवाह’, मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की करने वाली है शादी; विरोध में उतरा हिंदू संगठन

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 10, 2026 14:52:20 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS