<

Premanand Maharaj की तस्वीर देखकर कैसे बदल गया चोर का दिल, ऐसा हुआ असर कि…पढ़ें पूरी खबर!

Premanand Maharaj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चर्चा हो रही है कि कैसे एक चोर ने प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर अपना मन बदल दिया. आखिर क्या थी वह घटना?

Premanand Maharaj: संतों के प्रवचन और आस्था का असर बुरे इंसान को भी अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित कर देता है. ऐसा ही एक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक चोर, जिसने न जाने कितने लोगों को चूना लगाया होगा? उसका जीवन संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर ने बदल दिया. दरअसल, चोर ने एक शख्स का मोबाइल चोरी कर लिया था. जब उसने मोबाइल की स्क्रीन पर संत प्रेमानंद महाराज की फोटो देखी तो उसके अंदर मानवता जाग गई. चोर के अंदर इस तरह का बदलाव हुआ कि चोरी किया हुआ मोबाइल फोन उसके असली मालिक को वापस लौटा दिया.

स्क्रीन पर प्रेमानंद महाराज की फोटो

चोरी का यह दिल छू लेने वाला किस्सा खुद पीड़ित शख्स ने प्रेमानंद महाराज को बताया. इसे सुनकर संत भी ठहाके लगाकर हंस पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है. यह उस वक्त का है जब संत प्रेमानंद महाराज अपने एकांतिक वार्तालाप में भक्तों के सवालों का जवाब दे रहे थे. उसी दौरान एक एक भक्त ने भी अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया. उसके मुताबिक, मोबाइल फोन चोरी हो गया था. मोबाइल की स्क्रीन पर संत प्रेमानंद महाराज की फोटो लगी हुई थी. चोर ने जब स्क्रीन पर महाराज की तस्वीर देखी, तो उसका मन बदल गया और उसने मोबाइल को उसके मालिक को लौटाने का फैसला किया. 

सुनते ही लगे ठहाके

जब इस बात को महाराज जी ने सुना तो वे हंसने लगते हैं. साथ ही दरबार में मौजूद लोगों में भी खुशी के भाव उमड़ने लगते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे आस्था, संस्कार और इंसानियत की जीत बता रहे हैं. कहते हैं कि अच्छाई हर इंसान के अंदर होती है. जब बुरे से बुरे व्यक्ति में अच्छाई का बीज फूटता है, तो उसका पूरा जीवन बदल जाता है. प्रेमानंद महाराज अपने वक्तव्य से लोगों के दिलों में राज करते हैं. उनके प्रवचन ने कई लोगों का जीवन बदला है.

विराट कोहली भी ले चुके आशीर्वाद

आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्रिटी तक उनका आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचते हैं. यहां तक कि क्रिकेट जगह के दिग्गज कहे जाने वाले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ उनके पास कई बार आशीर्वाद लेने पहुंचे. इसके अलावा बिजनेस, राजनैतिक और मनोरंजन जगत के कई बड़े महारथी भी इस संत के चरणों में वंदन करते हैं. उनके दर्शनों के लिए रोज बड़ी संख्या में, उनके दरबार में पहुंचते हैं. प्रेमानंद महाराज सभी को नाम जप करने की सलाह देते हैं.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST