Auraiya Naagin Girl: कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जो हमें फिल्मीं लगती हैं, लेकिन औरैया में एक महिला अपने कमरे से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी. आपको बता दें कि महिला अपने कमरे के बिस्तर पर सांप की केंचुली, सिंदूर और चूड़ियां छोड़ कर चली गई थी. फिर गांव वालों ने अफवाह फैलाई कि वह इच्छाधारी नागिन है. हालांकि बाद में पता चला कि इसका कारण प्रेम है. अब उस महिला ने खुद वीडियो साझा कर धमकी दी है, जिसने इस मामले को फिर से हवा दे दी है.
क्या है वायरल वीडियो?
महिला ने एक आदमी के साथ वीडियो साझा किया है. महिला कह रही है कि वो आदमी उसका पति, जिससे उसने शादी कर ली है. साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर उस लड़के परिवार वालों को कुछ भी हुआ, तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ महिला के घरवाले होंगे. वायरल वीडियो के अनुसार वायरल ‘नागिन’ ने गांव के ही एक सतनाम नाम के लड़के से शादी कर ली है.
गाइज, ये औरेया वाली वही नागिन हैं, जो अपने बिस्तर पर केंचुल उतारकर, चूड़ी और गले की माला रखकर चली गई थी।
नागिन ने गांव के ही एक सतनाम नाम के लड़के से शादी कर ली है। कह रही, अगर इनके परिवार को कुछ होगा तो मेरे परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे।
सोचिए, किस स्तर के लोग हैं,… https://t.co/4HPQHHi8jN pic.twitter.com/IO2TpWMlTy
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) February 12, 2026
क्या है पूरा मामला?
यूपी के औरैया जिले के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती घर से अचानक लापता हो गई और उसके बिस्तर पर 5 फीट लंबे सांप का केंचुली, अंगूठी, गले का धागा और चूड़ियां मिलीं. परिजनों ने जब यह देखा तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि लड़की ‘नागिन’ बन गई है. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मामला बढ़ता देख पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली. जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जो उसे मंजूर नहीं थी. शादी से बचने के लिए उसने यह पूरा ‘ड्रामा’ रचा. इसके अलावा गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि युवती पिछले दो दिनों से खेतों में कुछ खोजती नजर आ रही थी. बाद में पता चला कि वह सांप का केंचुल ढूंढ रही थी, ताकि उसे घर में छोड़कर लोगों को भ्रमित कर सके.