<

CM Yogi: योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, अब आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए होंगे खास बदलाव

Outsourced Employees Salary in UP: यूपी में योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड को मंजूरी दे दी हैं। जिसके बाद अब कर्मचारियों को PF और ESIC का सीधा लाभ मिलेगा।

CM Yogi on Outsourced Employees Salary Increase: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों युवाओं और आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड” (UP Outsource Seva Nigam Limited) के गठन को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के साथ ही न केवल आउटसोर्सिंग सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि कर्मचारियों को समय पर वेतन, पीएफ-ईएसआई (PF- ESIC) का सीधा लाभ और सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। वर्षों से कर्मचारियों को वेतन कटौती, देरी और अन्य अनियमितताओं की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिस पर अब रोक लगाई जाएगी।

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था

  • आउटसोर्स सेवा निगम कम्पनीज एक्ट-2013 की धारा 8 के अंतर्गत पब्लिक लिमिटेड कंपनी (नॉन-प्रॉफिट) के रूप में काम करेगा।
  • कर्मचारियों को 16,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
  • वेतन हर माह 1 से 5 तारीख तक सीधे खाते में आएगा।
  • PF और ESIC का अंशदान भी सीधे खातों में पहुंचेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।
  • सेवा अवधि अधिकतम तीन वर्ष तक रहेगी।
  • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का प्रावधान होगा।
  • अनियमितता पाए जाने पर सेवा तुरंत समाप्त करने का अधिकार रहेगा।
  • सामाजिक सुरक्षा, आरक्षण और प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी।
  • सेवा के दौरान मृत्यु पर 15,000 रुपये अंतिम संस्कार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

आरक्षण और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी

नई व्यवस्था में संवैधानिक आरक्षण का पूर्ण पालन किया जाएगा। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को अवसर मिलेगा। महिलाओं को मातृत्व अवकाश और सभी कर्मचारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे न केवल कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और विश्वास

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यह निर्णय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलेगा। आउटसोर्स सेवाओं में पारदर्शिता से सुशासन की दिशा में राज्य को नई पहचान मिलेगी। अब वेतन कटौती, देरी या धोखाधड़ी जैसी शिकायतें नहीं होंगी।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST