Ghaziabad:गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हुए मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुआ मुठभेड़ इस मामले में. अधिकारियों ने बताया कि सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले हमलावरों में से एक को रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीशान को गोलीबारी के दौरान दो गोलियां लगीं. उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. जीशान अमरोहा का रहने वाला था. गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से किया था हमला एनकाउंटर गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक पर हुए दर्दनाक हमले के कुछ दिनों बाद हुई है. सलीम वास्तिक पर 27 फरवरी को दो हमलावरों ने गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से हमला किया था. आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आदेश इस मामले में, हुए हमले के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. सलीम को चाकू जीशान ने ही मारा था पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है. अभी तक जांच पड़ताल में सामने आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था. जो सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा था, फुटेज से पता चला है कि वह कुर्ता पजामा पहने हुए था. पुलिस टीम को चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है.