Ghaziabad: गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले लोगों में से एक जीशान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. मारा गया अपराधी अमरोहा का रहने वाला था.
जीशान पुलिस एनकाउंटर
Ghaziabad:गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हुए मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में. अधिकारियों ने बताया कि सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले हमलावरों में से एक को रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीशान को गोलीबारी के दौरान दो गोलियां लगीं. उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. जीशान अमरोहा का रहने वाला था.
एनकाउंटर गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक पर हुए दर्दनाक हमले के कुछ दिनों बाद हुई है. सलीम वास्तिक पर 27 फरवरी को दो हमलावरों ने गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से हमला किया था.
इस मामले में, हुए हमले के बाद, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है. अभी तक जांच पड़ताल में सामने आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था. जो सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा था, फुटेज से पता चला है कि वह कुर्ता पजामा पहने हुए था. पुलिस टीम को चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है.
CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…
Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…
Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…
Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…
Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Petrol Diesel Price 14 October 2026: राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…