Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की है.
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 युवकों को नंगा करके पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं. दोनों ऋषिकेश घूमने आए थे. तभी कार में बैठकर लड़की को गंदे-गंदे इशारे कर रहे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने हरियाणा के 2 युवकों को ऐसा करते हुए देख लिया और फिर उसके बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों की जबरदस्त पिटाई शुरू कर दी.
इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों के कपड़े भी फाड़ दिए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बुधवार (20 मई, 2026) की है.
यह मामला काली की ढाल इलाके का बताया जा रहा है. जहां हरिद्वार की तरफ से ऋषिकेश आ रही एक कार में सवार लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच जबरदस्त विवाद उस वक्त देखने को मिल गया. जब एक महिला ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर के पास जब कार धीमी हुई तो उसमें बैठे दो पर्यटकों ने अश्लील इशारे किए और फिर उसे छेड़ने की भी कोशिश की.
यह भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस ने साइबर नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा, 89 लोगों के खिलाफ एक्शन
इतना सुनके के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उग्र गई और बीच सड़क पर उन पर्यटकों की कार को रोककर उनसे बहस करने लगे. जब पर्यटकों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इन्कार कर दिया. लेकिन गुस्साई भीड़ ने कार पर हमला कर दिया. कार पर पत्थरों से हमला किया और दोनों पर्यटकों को कार से बाहर निकालकर कपड़े फाड़ दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
यह भी पढ़ें – देर रात घर बना कत्लगाह! घर में खून से लथपथ मिला मां-बेटे का शव; लाखों की नकदी गायब
भीड़ ने दावा किया कि ये युवक 13-14 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. इस घटना की जानकारी मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इसके बाद पर्यटकों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया. हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है. हरियाणा के पर्यटकों ने भी कोई शिकायत नहीं की है. इसके अलावा, जिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया गया है. उन्होंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…