<

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद आज शाम एसपी और डीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया.

Dhar SP Sachin Sharma: मध्य प्रदेश के धार ज़िले में भोजशाला-कमाल मौला परिसर को लेकर हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद सुरक्षा व्यवस्था एकदम अभेद बना दिया गया है. इतनी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है कि परिंदे भी पर नहीं मार सकते हैं. इस बीच, गुरुवार शाम को धार जिले के एसपी आईपीएस सचिन शर्मा ने मीडिया के सामने काफी कड़ा रूख इख्तियार किया, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. उन्होंने उन लोगों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है जो कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर अफवाह पैला रहे हैं.

एसपी सचिन शर्मा ने कड़े लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से हाईकोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. मैं उन्हें अंतिम चेतावनी देने आया हूं. उनके पास इस सलाह को मानने के लुए गुरुवार शाम तक का समय था. अब से सिर्फ कानून का राज चलेगा.

एसपी ने और क्या-क्या कहा?

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिस किसी में भी कानून को चुनौती देने की हिम्मत है. वो ये शुक्रवार को करके देख लें. हम पूरी तरह से तैयार हैं और वो ये मानकर चले की उनके ऊपर ऐसी कार्रवाई होगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. इसके अलावा, शुक्रवार को होने वाली घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत सड़कों पर उतार दी है. जिसके लिए गुरुवार शाम को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और  एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में पूरे धार शहर में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया.

यह भी पढ़ें –  जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!

पुलिसकर्मियों ने हाथों में थामा तिरंगा

इस फ्लैग मार्च की सबसे खास बात यह रही कि इस फ्लैग मार्च में सभी पुलिसकर्मियों के हाथ में तिरंगा झंडा था और डीजे में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाले गीत बज रहे थे. इस फ़्लैग मार्च में RAF, STF, SF, अश्वरोही बल, पुलिस और ज़िला पुलिस बल के जवान शामिल थे. सुरक्षा काफिले के हिस्से के तौर पर सड़कों पर ‘वज्र’ और ‘योद्धा’ जैसे आधुनिक सामरिक वाहन भी दिखाई दिए. लाउडस्पीकरों के माध्यम से अधिकारियों ने जनता से आने वाले त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें – ‘बाबा महाकाल’ के दर्शन को गाजियाबाद से आए परिवार से मारपीट का आरोप, बच्चा गंभीर घायल, वीडियो वायरल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman
Tags: MP News

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST