Live
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > ‘मोहम्मद’ दीपक के वायरल वीडियो के बाद जिम मेंबरशिप 10 गुना घटी, अब सुप्रीम कोर्ट के 15 वकील कैसे बने सहारा?

‘मोहम्मद’ दीपक के वायरल वीडियो के बाद जिम मेंबरशिप 10 गुना घटी, अब सुप्रीम कोर्ट के 15 वकील कैसे बने सहारा?

Mohammad Deepak: आर्थिक संकट में फंसे जिम ट्रेनर ‘मोहम्मद दीपक’ के लिए आगे आए सुप्रीम कोर्ट के कई वरिष्ठ वकील

Written By: Vipul Tiwary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-13 16:14:13

Mobile Ads 1x1
Mohammad Deepak: एक संवेदनशील और प्रेरक घटना में सुप्रीम कोर्ट के 12 से 15 वरिष्ठ वकीलों ने ‘मोहम्मद दीपक’ नाम के एक युवक की मदद कर मिसाल पेश की है. यह वही दीपक कुमार हैं, जो अपना नाम मोहम्मद दीपक बताने के बाद चर्चा में आए थे. एक रिपोर्ट के मुताबित,अब वरिष्ठ वकीलों के एक समूह ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया है. सुप्रीम कोर्ट के लगभग 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने व्यवसाय को जीवित रखने में मदद करने के लिए सामूहिक रूप से वार्षिक जिम सदस्यता ली है.

व्यवसाय में भारी गिरावट

उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम चलाने वाले दीपक कुमार, जो खुद को मोहम्मद दीपक भी बताते हैं, इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. दीपक कुमार के व्यवसाय में सांप्रदायिक झड़प से जुड़े एक वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद उनके व्यवसाय में भारी गिरावट देखी गई, लेकिन कानूनी बिरादरी ने उनका समर्थन करने के लिए कदम आगे बढ़ाया है.

 26 जनवरी की घटना के बाद बदला माहौल 

एक समय हल्क जिम में सदस्यों की संख्या 150 थी लेकन अब यह घटकर लगभग 15 रह गई है. जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है. दीपक ने बताया कि उनका जीम किराए पर चलता है, जहां लोग सुबह से शाम तक वर्कआउट करने आते थे, लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद पूरा माहौल बदल गया है.

वायरल वीडियो का मामला

दीपक का कहना है कि, गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन उन्होंने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाई थी. आरोप है कि कुछ लोग दुकानदार को दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने के लिए दबाव बना रहे थे. और ऐसे में दीपक ने उनका विरोध किया. लेकिन जब विवाद बढ़ने के समय उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. इस पूरी घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया. जिसके कारण दीपक चर्चा में आ गए और उनको विरोध का सामना करना पड़ा.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तराखंड > ‘मोहम्मद’ दीपक के वायरल वीडियो के बाद जिम मेंबरशिप 10 गुना घटी, अब सुप्रीम कोर्ट के 15 वकील कैसे बने सहारा?

Written By: Vipul Tiwary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-13 16:14:13

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS