<

दोस्ती शर्मसार! कर्ज में डूबी सहेली ने दोस्त के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर हाथ साफ, ऐसे खुला राज

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर लाखों का कर्ज था. इसके कारण उसने अपनी ही सहेली के घर में डकैती डाली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Dehradun Crime: दोस्ती और भरोसे का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हो गया, जब एक महिला ने अपनी ही सहेली के घर को निशाना बना लिया. मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है. यहां कर्ज के बोझ तले दबी एक महिला ने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए अपनी करीबी दोस्त के घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली. चोरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि जिस महिला पर भरोसा करके घर में आने-जाने की छूट थी, उसी ने दोस्ती की आड़ में इस वारदात को अंजाम दिया.

कर्ज चुकाने के लिए डाली डकौती

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान पूजा थापा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूजा काफी समय से कर्ज में डूबी हुई थी. कर्ज चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी. इसी बीच उसने अपनी ही सहेली मीना थापा के घर में रखे कीमती गहनों पर नजर डाल दी. मीना और पूजा के बीच अच्छी दोस्ती थी. इसी वजह से पूजा का उनके घर पर लगातार आना-जाना रहता था.

कैसे खुला चोरी का राज?

मीना थापा को जब अपने घर से ज्वेलरी गायब होने का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर में रखे करीब 6 लाख रुपये के गहने गायब थे. उन्होंने आसपास और घर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में सोचना शुरू किया. इस दौरान उनका शक अपनी करीबी दोस्त पूजा थापा पर गया. इसकी वजह थी पूजा का घर में लगातार आना-जाना और उसे घर के माहौल की जानकारी होना. मीना ने पुलिस को फोन कर अपना संदेह जताया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूजा ने पूरा मामला बताया और अपना जुर्म कबूला.

ये भी पढ़ें: स्कूल पहुंची थी पढ़ने, फिर नहीं लौटी घर… मयूर विहार में 9 साल की बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत, ईरान ने 4 देशों के लिए बदले नियम, क्या अब आसान होगी तेल की सप्लाई?

ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने…

Last Updated: November 5, 2026 11:29:00 IST

Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा…

Last Updated: November 5, 2026 11:18:03 IST

Caught On Camera: कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, क्या था कारण?

Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 5, 2026 11:21:38 IST

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:57:15 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 5, 2026 10:37:12 IST