Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक स्कूल में बुधवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
स्कूल में अचानक बिगड़ी हालत
यह मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र में आने वाले लवली पब्लिक स्कूल का है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजकर 52 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली थी. सूचना में बताया गया कि स्कूल में एक 9 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है. बच्ची इसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी.
#Delhi #BigBreakingNews A 9-year-old girl, Class III student of Lovely Public School, Mayur Vihar, the child had reportedly been brought to Malik Redix Health Care, Nirman Vihar where she was declared brought dead. During the preliminary enquiry, CCTV footage of the class was examined, which reportedly shows the girl suddenly collapsing. Further enquiry is underway to ascertain the exact circumstances of the incident
— Advocate Ms Alvi (@Umm_e_Meeran) November 4, 2026
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
घटना के बाद बच्ची को तुरंत निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. स्कूल में इतनी छोटी बच्ची की अचानक मौत की खबर से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में बच्ची की मौत को मेडिकल कारणों से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या फाउल प्ले की जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल