Nainital Crime News: नैनीताल में शादी का एक मामला चर्चा में है, जहां एक लड़के ने वरमाला तक तो कुछ नहीं कहा लेकिन शादी के फेरों से ठीक पहले शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद वो मंडप को छोड़कर भागने लगा.
नैनीताल में शादी से मुकरा दुल्हा
Nainital Crime News: शादी का घर सजा था, मेहमानों की भीड़ थी और दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे थे. बरात का स्वागत हो चुका था, खाना-पीना और जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई थे लेकिन शादी नहीं हो सकी. जैसे ही शादी की सबसे अहम रस्म शुरू होने वाली थी, दूल्हे ने ऐसा कदम उठाया कि समारोह में अफरा-तफरी मच गई. उसने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर जाने लगा. इसके बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता का है. यहां रहने वाली युवती की शादी कालाढूंगी क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई थी. दोनों के बीच पिछले एक साल से मोबाइल पर बातचीत भी हो रही थी. परिवारों की सहमति के बाद बृहस्पतिवार को धूमधाम से बरात बिंदुखत्ता पहुंची थी.
शुरुआत में शादी समारोह में सब कुछ ठीक चल रहा था. बरातियों का स्वागत हुआ और नाश्ते-खाने के बाद जयमाला की रस्म भी खुशी-खुशी पूरी हो गई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को मंडप में सात फेरे लेने थे. इसी दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से मना कर दिया. उसने दुल्हन पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाया और विवाह करने से इनकार कर दिया.
सात फेरों से पहले दूल्हे का शादी से इनकार नैनीताल के लालकुआं स्थित बिंदुखत्ता मे शादी की सभी रस्में पूरी होने और बारातियों के भोजन के बाद दूल्हे ने सात फेरों से ठीक पहले शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की व्यवस्था की और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन इसके बावजूद दूल्हे की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। वही दुल्हे का कहना है कि शादी उसकी मर्जी के बिना कराई जा रही।
— Bhupi Panwar (@askbhupi) November 20, 2026
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा दहेज में कार की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसने आखिरी समय में शादी तोड़ने का फैसला किया. हालांकि दूल्हे ने युवती पर आरोप लगाकर शादी से पीछे हटने की बात कही. इस बीच दूल्हे के तेवर देखकर बराती भी धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे.
दूल्हे के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंचा दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद चौकी प्रभारी गौरव जोशी दूल्हे को लालकुआं कोतवाली ले आए. दुल्हन पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा के मुताबिक, दूल्हे को हिरासत में लिया गया है. वहीं, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: झाबर सिंह खर्रा के परिवार का पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ, पत्नी-बेटे नहीं बचा सके अपनी सीट, राजस्थान में बड़ा उलटफेर
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…
Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…
Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों का करियर, कारोबार,…
Pandokhar Dham Maharaj: एमपी के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में पति को अपनी पत्नी के चरित्र…
Nanded Road Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कार सवार दो…