<
Categories: देश

Caught on CCTV: महाराष्ट्र में कार और कंटेनर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 18 साल के युवक की मौत; देखें खौफनाक मंजर

Nanded Road Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस दर्दनाक हादसे का पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Nanded Road Accident: सड़क पर दौड़ती कार और सामने से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर… देखते ही देखते दोनों के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान 18 साल के एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. इस दर्दनाक हादसे का पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

यह हादसा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में धर्माबाद तालुका के बाबली फाटा के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर धर्माबाद-बाबली फाटा मार्ग पर एक कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं.

कार में सवार थे दो युवक

हादसे के समय कार में 18 वर्षीय श्रीनाथ गंगाधर येवतीवाड और 20 वर्षीय धनराज मीनाजी लखमावाड मौजूद थे. दोनों युवक कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी कार भिड़ गई. टक्कर के बाद दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें धर्माबाद के सरकारी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया. हालांकि, श्रीनाथ की हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महज 18 साल की उम्र में उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया. वहीं धनराज की हालत भी गंभीर बनी हुई थी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. उसका शुरुआती उपचार डॉ. श्रीकांत पाटील ने किया.

CCTV में कैद हुई टक्कर

इस दुर्घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. दुर्घटना में शामिल कार, कंटेनर और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: हनीमून मनाने दार्जिलिंग गया था कपल, बारबेक्यू की आग ने उजाड़ दी खुशियां; नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को करियर में मिलेगा सहयोग, धन के मामले में रहें सतर्क

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों का करियर, कारोबार,…

Last Updated: November 20, 2026 18:38:34 IST

Watch Video: पत्नी का किसके साथ चल रहा अफेयर? शक लेकर पंडोखर धाम पहुंचे पति; गुरुजी ने पर्ची पर नाम लिख खोला राज़

Pandokhar Dham Maharaj: एमपी के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में पति को अपनी पत्नी के चरित्र…

Last Updated: November 20, 2026 18:39:30 IST