Live
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > Haldwani Gang Rape Case: पहले कार में बिठाया, फिर जबरन पिलाई शराब; 10वीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

Haldwani Gang Rape Case: पहले कार में बिठाया, फिर जबरन पिलाई शराब; 10वीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

हल्द्वानी गैंगरेप मामला: लड़की मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए एक लोकल किराने की दुकान पर गई थी, जहां दो युवकों ने मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-26 17:48:30

Mobile Ads 1x1
Haldwani Gang Rape Case: उत्तराखंड के हल्द्वानी से दरिंदगी की खबर सामने आई है, जिसे सुन किसी का भी सर शर्म से नीचे छुक जाएं. काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 साल की लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया. आरोपी उसे कार में बैठाकर हैड़ाखान रोड ले गए और उसे शराब पिलाई. लड़की दसवीं की छात्रा है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है पूरा मामला?

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) दिलीप के मुताबिक, लड़की मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए एक लोकल किराने की दुकान पर गई थी. वहां उसकी मुलाकात अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) से हुई, जो बगल में किराए के मकान में रहते थे. वे उसे घुमाने के बहाने अपनी कार में बिठाकर हैड़ाखान रोड की ओर चल दिए. वहां युवकों ने उसे कार में शराब पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया.

परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

परिवार के मुताबिक, जब रात 10:30 बजे तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी, तो उन्हें चिंता हुई और वे काठगोदाम पुलिस स्टेशन गए. उन्होंने पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की और हैड़ाखान रोड पर एक कार खड़ी मिली. जब पुलिस टीम पहुंची, तो उन्हें लड़की कार में बेहोश पड़ी मिली. दोनों आरोपी भी कार में मौजूद थे. मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया, जबकि दो युवकों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई.

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

दो आरोपियों ने कार में नाबालिग से रेप किया. दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. लड़की की मेडिकल जांच हो चुकी है. घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तराखंड > Haldwani Gang Rape Case: पहले कार में बिठाया, फिर जबरन पिलाई शराब; 10वीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-26 17:48:30

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS