<

प्रेमी ने लोहे की रॉड से प्रेमिका पर किया तबाड़तोड़ वार, 11 साल के लिव-इन रिश्ते का ऐसा हुआ खौफनाक अंत, जान रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Haridwar Crime News: उत्तराखंड के रानीपुर में लिव इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक अंत जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Haridwar Murder Case: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग इलाके में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. करीब 11 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के तुरंत बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

क्या हैं पूरा मामला?

आरोपी का नाम मुकेश पुजारी है, जो पेशे से जिला अस्पताल में ड्राइवर है. पिछले ग्यारह वर्षों से वह शिवलोक कॉलोनी की निवासी पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी. दोनों की एक आठ वर्षीय बेटी भी है. हालांकि, मुकेश की पहली शादी भी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे अलग रहते हैं.
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे मुकेश पिंकी के घर पहुंचा. किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में मुकेश ने घर में रखी लोहे की रॉड उठाई और पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोटों की वजह से पिंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

हत्या के बाद मुकेश सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और एएसपी सदर निशा यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मुकेश को लंबे समय से पिंकी के चरित्र पर शक था. इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी शक ने आखिरकार इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST