Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की डीएम स्वाति भदौरिया अपने सरल-सहज अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डीएम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. जब उसने कहा कि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है. तो इतना सुनते ही डीएम सहित पूरा स्टाफ हंस पड़ा. इतना ही नहीं, वह युवक भी अपनी हंसी नहीं रोक सका. पढ़िए पूरी खबर.
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जिलाधिकारी के सामने अपने गांव की समस्याएं बता रहा है. जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ध्यान से उसकी सभी बातें सुन रही होती हैं. युवक ने बताया कि उसके गांव में पानी की समस्या है, सड़क ठीक नहीं बनी है, रोजगार नहीं है और उसका मकान भी सही तरह से नहीं बन पाया है, जिससे उसे दिक्कत होती है. आगे बातचीत के दौरान युवक ने यह भी कह दिया कि उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है. यह सुनते ही वहां मौजूद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी हंस पड़े. इस पर डीएम ने मजाक में कहा कि अगर शादी नहीं हुई है तो इसमें वह क्या कर सकती हैं. हालांकि, यह सुन युवक भी इस बात पर मुस्कुराते हुए नजर आया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
डीएम स्वाति भदौरिया से बोला युवक अभी तो शादी नहीं हुई है। pic.twitter.com/HS4l6jBGDc
— bhUpi Panwar (@askbhupi) March 10, 2026
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए कहा कि ये सत्य है. इसके अलावा अन्य लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं.
कौन हैं स्वाति भदौरिया?
स्वाति भदौरिया की बात करें तो साल 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल की थी. शुरुआत में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. बाद में उनकी शादी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया से हुई. शादी के बाद स्वाति भदौरिया ने अपना कैडर बदलकर उत्तराखंड करा लिया. इस समय वह पौड़ी गढ़वाल की डीएम हैं.