<

Doctor Suicide Case: डॉ. तन्वी सुसाइड केस में कौन है प्रियंका? जिसके ऑडियो से आया नया ट्विस्ट

Doctor Suicide Case: डा. तन्वी पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं. इसका खुलासा होने के बाद नए सवाल भी खड़े हो गए हैं.

Doctor Suicide Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. तन्वी सुसाइड मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शिकायत मिलने के साथ ही डॉ. तन्वी सुसाइड मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है. जांच की कड़ी में पुलिस ने अब मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर छाता तन्वी के एडमिशन से लेकर अब तक की सारी जानकारी मांगी है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिसे सही तथ्यों और सच्चाई तक पहुंचा जा सके. पुलिस छात्रों के मोबाइल की तलाश में भी जुटी है, जो पिता के पास है. पुलिस के अनुसार, डा. तन्वी के पिता मोबाइल को अपने साथ ही ले गए. पुलिस का कहना है कि डॉ. तन्वी के मोबाइल फोन से कुछ साक्ष्य मिल सकते हैं, जो मामले को सुलझाने में मददगार साबित होंगे.  

यहां पर बता दें कि 24 मार्च, 2026 की रात के दौरान डॉ. तन्वी ने कार के अंदर इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया. सबसे पहले पिता ने बेटी को कार में देखा. इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई. डॉ. तन्वी की मौत को लेकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार (27 मार्च, 2026) को एचओडी के बयान भी दर्ज किए थे. 

हरियाणा के अंबाला की रहने वाली और देहरादून के श्री गुरु राम राय (SGRR) मेडिकल कॉलेज में एमएस (MS) की छात्रा डॉ. तन्वी के सुसाइड मामले में आखिरी ऑडियो सामने आया है. इसमें वह HOD कह रही है कि ‘मैम! किस-किस को खुश करूं?  सुसाइड से पहले डॉ. तन्वी ने अपनी विभाग अध्यक्ष (HOD) डॉ. प्रियंका गुप्ता के साथ हुई करीब आधे घंटे की बातचीत रिकॉर्ड की थी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. 

क्या कहा पिता ने

डॉ. तन्वी के पिता ललित मोहन का कहना है कि उन्होंने बेटी से 24 मार्च की रात को एक घंटा बात की थी. परेशान तन्वी रोते हुए कहा था कि पापा अब बहुत परेशान हो गई हूं. अब यह रिकॉर्डिंग मैनेजमेंट को दिखानी ही पड़ेगी. बेटी की परेशानी को देखते हुए पिता ललित मोहन घर से यानी अंबाला से देहरादून के लिए निकले, लेकिन  डॉ. तन्वी ने मौत को गले लगा लिया.

दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी डॉ. तन्वी

 डा. उत्कर्ष शर्मा (प्राचार्य श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज देहरादून) का कहना है कि उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जा चुका है. उनकी मानें तो डा. तन्वी पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं. उनका मानसिक स्वास्थ्य का उपचार चल रहा था. HOD डा. प्रियंका गुप्ता की ओर से किसी तरह से परेशान करने का तथ्य सामने नहीं आया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IndiGo Emergency Landing: टल गया अहमदाबाद जैसा हादसा! मौत के मुंह से बाहर आए 160 यात्री,  IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…

Last Updated: March 28, 2026 13:07:25 IST

PM Kisan 23th Installment Date 2026: 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, कब आएंगे किसानों के खाते में 2000 रुपये?

PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…

Last Updated: March 28, 2026 13:07:10 IST

रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, देख दीवाने हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में…

Last Updated: March 28, 2026 13:03:34 IST

बेटे को ‘इजरायल युद्ध’ में भेजने से मना करने पर महिला के साथ बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़े किए अमेरिकी पुलिस पर सवाल!

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…

Last Updated: March 28, 2026 12:45:48 IST

विराट कोहली से आखिर क्यों बातचीत करेंगे टीम के नए मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…

Last Updated: March 28, 2026 12:35:10 IST

Apple iPhone 18 Pro vs Tecno Spark 50 5G में से कौन ज्यादा किफायती? फीचर्स परफॉर्मेंस में क्या है अंतर, जानें कीमत

Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 12:34:59 IST