<

1977 से 2021 तक… कांग्रेस ने कब जीती कितनी सीट? कैसे हाशिए पर पहुंची राहुल गांधी की पार्टी

Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी खोई हुई साख हासिल करना चाह रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने कब कितनी सीटें जीतीं.

Congress West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी अपने चरम पर है. सभी अपने-अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने भी अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लगातार गिरती अपनी साख को हासिल करने में जुटी है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर से अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. 

कांग्रेस ने वामदलों से नाता तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जिसको लेकर 284 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

अधीर रंजन चौधरी भी चुनावी मैदान में

2024 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को विधानसभा चुनाव में बहरामपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस भले ही अकेले दम पर चुनाव जीत नहीं सकती है और पश्चिम बंगाल में अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है. ऐसे में कांग्रेस का मुख्य फोकस कुछ सीटों पर जीत हासिल कर अपनी खोई हुई जनाधार को हासिल करना चाहेगी. इसलिए कांग्रेस ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी, मालतीपुर से मौसम नूर और सुजापुर से अब्दुल हन्नान जैसे प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है. ताकि 2-3 सीटें जीतकर कांग्रेस अपनी स्थिति में सुधार कर सके.

पिछले चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल रहा?

1982 के चुनाव में कांग्रेस को 35.47, 1987 में 41.81, 1991 में 35.11, 1996 में 39.48, 2001 में 7.98, 2006 में 14.71, 2011 में 9.09, 2016 में 12.25 और 2021 में 9.32 प्रतिशत वोट मिले. 1982 से लेकर अब तक कांग्रेस का वोट शेयर प्रतिशत इस प्रकार रहा है.

कांग्रेस के पतन की शुरूआत कब हुई?

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पतन की बात करें तो इसकी शुरुआत 1977 से हुई, जब ज्योति बसु के नेतृत्व में कम्युनिस्टों ने राज्य में सत्ता संभाली. सिद्धार्थ शंकर रे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई. कांग्रेस के खिलाफ बागी हुई ममता बनर्जी का प्रभाव लगातार बढ़ता गया और कांग्रेस का पतन होता गया. धीरे-धीरे कांग्रेस पश्चिम बंगाल में हाशिए पर आ गई. 2001 में टीएमसी ने कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छीन लिया. जब 2011 में टीएमसी की सरकार बनी तो सीपीएम नेता सूर्यकांत मिश्रा नेता प्रतिपक्ष बने. हालांकि कांग्रेस ने 2016 में 44 सीटें हासिल की और मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल किया.

बीजेपी का हुआ उदय

2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया और 2016 में 3 सीटें जीतने वाली बीजेपी 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनीं. लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामदलों को एक भी सीट नसीब नहीं हुई. 2016 में 44 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनाव में शून्य पर सिमट गई. अब कांग्रेस 2026 के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें जीतकर अपनी खोई हुई इज्जत हासिल करना चाह रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

स्पाइस विला रेस्टोरेंट ने चिल्ड्रन्स डे पर अनाथ बच्चों के साथ बांटी खुशियां

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 नवंबर: चिल्ड्रन्स डे सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों…

Last Updated: November 14, 2026 17:07:11 IST

खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने मुंह में डाला पटाखा, अंदर ही हो गया धमाका; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chhattisgarh Child Death News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो साल के मासूम ने जमीन…

Last Updated: November 14, 2026 16:54:20 IST

होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू दल के लोगों को देखते ही भागने लगा कपल, आधार कार्ड ने खोला राज!

Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और…

Last Updated: November 14, 2026 16:49:23 IST

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST