<

क्या है पीएम उदय योजना, कौन कर सकता है आवेदन? आसान भाषा में समझिए पूरा प्रोसेस

PM UDAY scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर बड़ा एलान किया. जिसको लेकर पीएम उदय योजना एक बार फिर चर्चा में है. आइए जानते हैं कि पीएम उदय योजना क्या है? और इसके लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस क्या है?

PM UDAY Scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने का लाभ दिल्ली को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि 2019 में अवैध कॉलोनी के लिए पीएम उदय योजना लाई गई थी. अब तक लगभग 40 हज़ार authorization लैटर दिए जा चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम उदय योजना क्या है? इसके लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस क्या है? आइए जानते हैं.

क्या है पीएम उदय योजना?

PM-UDAY (प्रधानमंत्री-दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में आवास अधिकार योजना) योजना, दिल्ली की 1,731 अधिसूचित अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को कानूनी स्वामित्व, गिरवी रखने और संपत्ति हस्तांतरण के अधिकार प्रदान करती है. यह योजना निवासियों को सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीनों पर स्थित अपनी संपत्ति को कानूनी रूप देने की सुविधा देती है, जिससे वे अपनी संपत्ति की कानूनी बिक्री कर सकते हैं और बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन का पूरा प्रोसेस

अगर आप पीएम उदय योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आइए पूरा प्रोसेस समझते हैं.

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक PM-UDAY पोर्टल पर जाएं या DDA PM-UDAY मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें.
  • इसके बाद, आवेदक/संपत्ति का विवरण भरें और ज़रूरी दस्तावेज़ (GPA, बिक्री का समझौता, वसीयत, भुगतान की रसीदें) अपलोड करें.
  • ड्रोन सर्वे करवाने और संपत्ति के जियो-कोऑर्डिनेट्स तय करके एक यूनिक GIS ID बनाने के लिए एक एम्पेनल्ड GIS एजेंसी चुनें.
  • इसके बाद डीडीए के अधिकारी दस्तावेज़ों और संपत्ति का भौतिक सत्यापन करेंगे.
  • ज़रूरी शुल्क का भुगतान करें (जो प्लॉट के आकार और ज़मीन के प्रकार के आधार पर तय होता है). सरकारी ज़मीन के लिए एक Conveyance Deed जारी की जाती है, या निजी ज़मीन के लिए एक Authorization Slip जारी की जाती है.
  • अंतिम दस्तावेज़ों को सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में रजिस्टर करवाएं.
Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Why is pink for girls: कभी मर्दों की शान था गुलाबी रंग, फिर कैसे बन गया लड़कियों की पहचान? हैरान कर देगा ये सच!

Why is pink for girls: कभी गुलाबी रंग ताकत और मर्दों की पहचान था, फिर…

Last Updated: April 7, 2026 20:24:32 IST

Pregnancy Myth: पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? दोनों फलों के सेवन पर डॉक्टर ने दूर किया भ्रम

Orange Peels Myth-Facts: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से…

Last Updated: April 7, 2026 20:16:39 IST

Badshah Song Controversy: बादशाह ने विवादित गाने ‘टटीरी’ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी, अब लड़कियों के लिए करेंगे ये काम

Badshah Tateeree Song Row: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर…

Last Updated: April 7, 2026 20:10:23 IST

Video: शादी के बाद रोमांटिक मूड में नजर आई मोनालिसा, पति ने बाहों में उठाकर खूब लुटाया प्यार

Monalisa Video: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

Last Updated: April 7, 2026 20:03:49 IST

बुधवार के ये आसान उपाय दिलाएंगे गणेश जी की कृपा! हर समस्या का मिलेगा तुरंत समाधान

Budhwar Upay: अगर आपके जीवन में परेशानियां लगातार बनी हुई हैं और उनका हल नहीं…

Last Updated: April 7, 2026 19:56:27 IST

रोज बड्स स्कूल में वार्षिक महोत्सव ‘लक्ष्य 2026 (संस्कार से सफलता तक)’ भव्य रूप से मनाया गया

खुले आसमान के नीचे पार्टी प्लॉट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा ने सभी…

Last Updated: April 7, 2026 19:52:21 IST