<
Categories: देश

Weather: हिमाचल समेत 11 राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट; तैयारी के साथ निकलें घर से

Today Weather News 08 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी आशंका है, इसके प्रभाव से निचले इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है.

Today Weather News 08 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत और दक्षिण भारत के साथ-साथ मध्य भारत में भी मौसम थोड़ा नरम पड़ा है. गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में लोगों को  गर्मी और लू से राहत मिली है. इस बीच उत्तर भारत में अगले 24-48 घंटे अहम होने वाले है. यहां पर लोगों को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की स्थिति से भी रूबरू होना पड़ा सकता है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी भारत में बना रहा है. इसके असर से बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में आगामी 5 दिनों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से कम या फिर सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. वीकेंड तक धीरे-धीरे सामान्य से ऊपर होने की संभावना है. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी  हिमाचल क्षेत्र में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव है. इसके चलते आगामी 12-24 घंटे के दौरान भी कश्मीर घाटी के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश का अलर्ट IMD की ओर से जारी है. IMD  ने बुधवार को  दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है.

कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के वैज्ञानिकों के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के अलावा उत्तर व पूर्व राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के इस अलर्ट से उत्तर भारत के लाखों किसानों की चिंता बढ़ गई है. इससे पहले यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है. पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पहाड़ों पर पड़ेगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, केंद्र  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार (8 अप्रैल, 2026) हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ बर्फ पड़ने की भी संभावना है.

दक्षिण भारत में भी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है. इसके प्रभाव से बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक की संभावना है. तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। उधर, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल और  छत्तीसगढ़ में भी बुधवार को बारिश की चेतावनी है. एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है. इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश होगी. 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है. इसके चलते पूर्वी राजस्थान में 8 अप्रैल को छिटपुट स्थानों से लेकर काफी बड़े इलाके तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी चलने और बिजली चमकने का नजारा भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कुछ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार और शाम तक तेज झोंकों  के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती हैं.

J&K, हिमाचल और उत्तराखंड में क्या होगी तेज बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर अधिक पड़ेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी बुधवार को देखने को मिल सकती है. कश्मीर घाटी में धीमी बारिश जबकि पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. शिमला मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के मद्देनजर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से मौसम का मिजाज देखते हुए यात्रा प्लान करने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली,  रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में 8 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, सोलन में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि मंडी, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और एनसीआर के शहरों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. अगले 24 घंटे तक नजर आएगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्रा्म, पलवल, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में भी बारिश की चेतावनी IMD की ओर से जारी की गई है. इस दौरान  हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति पर पहुंच सकती है. 

यूपी में क्या होगी तेज बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में बारिश के चलते बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को भी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.  बारिश का दौर 8 और 9 अप्रैल को राजधानी लखनऊ के अलावा पूर्वी  और मध्य उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोरादाबाद, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी,  आगरा, मथुरा, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर में नजर आएगा. इसके अलावा  कानपुर, प्रतापगढ़, बांदा और बरेली, संभल, बुलंदशहर, लखनऊ, कन्नौज के अलावा फतेहपुर  में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

बिहार के किन जिलों में होगी तेज बारिश

उधर, यूपी से सटे बिहार में 8 अप्रैल, 2026 को मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, अररिया और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई जिलों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST