लेडी डॉन खुशनुमा: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ड्रग्स के साथ लेडी डॉन और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिव मेंबर खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. जिसे मैडम जहर के नाम से भी जाना जाता है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. जिसे मैडम जहर के नाम से भी जाना जाता है.
लेडी डॉन खुशनुमा: अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स की दुनिया में आज से नहीं, बहुत पहले औरत और मर्द दोनों का दबदबा रहा है. आपने हसीना पारकर का नाम तो जरूर सुना होगा. जो दाऊद इब्राहीम की बहन थी और जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनी. अब लगता है कि वो दौर फिर से लौट आया है. ये हम नहीं, बल्कि ये ट्रेंड बता रहा है कि जुर्म की दुनिया में महिलाओं का वर्चस्व फिर से बढ़ रहा है. इस बीच, दिल्ली से खबर सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने बदनाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिव मेंबर खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. नेहा को गैंग में “मैडम ज़हर” के नाम से जाना जाता है.
जांच में जानकारी सामने आई है कि नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. हालांकि, इस पार्लर की आड़ में वह असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई मैनेज कर रही थी.
दिल्ली पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. नेहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेन गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है. दोनों पिछले सात सालों से कॉन्टैक्ट में थे. बॉबी कबूतर वही अपराधी है, जिसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले रेकी की थी और कातिलों को मूसेवाला के रूट और मूवमेंट के बारे में पक्की जानकारी दी थी. बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला हुआ था.
वह सलीम पिस्टल से हथियार लेकर बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को सप्लाई करता था. इन हथियारों का इस्तेमाल मूसेवाला मर्डर केस से लेकर एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर पर फायरिंग, दिल्ली में नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर तक कई गंभीर अपराधों में हुआ है.
इस दौरान ये भी देखने को मिल रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ‘लेडी डॉन’ का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान अभी जेल में है. दीपा चंडीगढ़ की लेडी डॉन है. नेहा उर्फ मैडम जहर अब पुलिस कस्टडी में है. टेक्निकल सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने बॉबी कबूतर, नेहा और उसके दो साथियों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज़) को गिरफ्तार किया. बॉबी लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग कनेक्शन और दूसरे सीक्रेट्स के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है.
Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…
LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…