<

कौन है मैडम जहर? लॉरेंस गैंग से क्या था संबंध; ब्यूटी पार्लर की आड़ में बॉयफ्रेंड के साथ करती थी ये घिनौना काम

लेडी डॉन खुशनुमा: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ड्रग्स के साथ लेडी डॉन और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिव मेंबर खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. जिसे मैडम जहर के नाम से भी जाना जाता है.

लेडी डॉन खुशनुमा: अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स की दुनिया में आज से नहीं, बहुत पहले औरत और मर्द दोनों का दबदबा रहा है. आपने हसीना पारकर का नाम तो जरूर सुना होगा. जो दाऊद इब्राहीम की बहन थी और जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनी. अब लगता है कि वो दौर फिर से लौट आया है. ये हम नहीं, बल्कि ये ट्रेंड बता रहा है कि जुर्म की दुनिया में महिलाओं का वर्चस्व फिर से बढ़ रहा है. इस बीच, दिल्ली से खबर सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने बदनाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिव मेंबर खुशनुमा अंसारी उर्फ ​​नेहा को गिरफ्तार किया है. नेहा को गैंग में “मैडम ज़हर” के नाम से जाना जाता है.

जांच में जानकारी सामने आई है कि नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. हालांकि, इस पार्लर की आड़ में वह असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई मैनेज कर रही थी.

दिल्ली पुलिस ने नेहा को ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. नेहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेन गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ ​​महफूज की गर्लफ्रेंड है. दोनों पिछले सात सालों से कॉन्टैक्ट में थे. बॉबी कबूतर वही अपराधी है, जिसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले रेकी की थी और कातिलों को मूसेवाला के रूट और मूवमेंट के बारे में पक्की जानकारी दी थी. बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला हुआ था.

वह सलीम पिस्टल से हथियार लेकर बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को सप्लाई करता था. इन हथियारों का इस्तेमाल मूसेवाला मर्डर केस से लेकर एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर पर फायरिंग, दिल्ली में नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर तक कई गंभीर अपराधों में हुआ है.

रात के अंधेरे में हमला, गला घोंटू गैंग फिर हुआ एक्टिव; युवक को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

लेडी डॉन का बढ़ रहा ट्रेंड

इस दौरान ये भी देखने को मिल रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ‘लेडी डॉन’ का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान अभी जेल में है. दीपा चंडीगढ़ की लेडी डॉन है. नेहा उर्फ मैडम जहर अब पुलिस कस्टडी में है. टेक्निकल सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने बॉबी कबूतर, नेहा और उसके दो साथियों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज़) को गिरफ्तार किया. बॉबी लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग कनेक्शन और दूसरे सीक्रेट्स के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है.

‘जहर के लड्डू…’, दिल्ली की ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री स्लॉव, सीसीटीवी ने खोली पोल, जानें कैसे कमरुद्दीन ने ली पीड़ितों की जान?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST