<

अयान अहमद के बाद कौन है ये अशरफ सिद्दीकी, हिंदू लड़कियों से बनाता था शारीरिक संबंध!

Who Is Ashraf Siddiqu: अयान अहमद के बाद अशरफ सिद्दीकी नाम का लड़का सामने आया है, जो सिर्फ हिंदू लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देता था.

Who Is Ashraf Siddiqu: अशरफ सिद्दीकी नाम के ऐसे शख्स को मुंबई की आग्रीपाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. अशरफ खासतौर से हिंदू लड़कियों को ही टारगेट कर उन्हें फंसाने की कोशिश करता था. इसके लिए वह लड़कियों को अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज तक भेजा करता था. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अशरफ भी जिस कंपनी में काम करता है, पीड़ित लड़की भी इसी बड़ी कॉरपोरेट कंपनी के लिए थर्ड पार्टी टेलीकॉलर का काम करती है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने  पीड़ित लड़की को अश्लील मैसेज भेजने वाले अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है. 

संबंध बनाने का दिया था ऑफर

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी अशरफ ने ना केवल कई बार अश्वील वीडियो और मैसेज भेज कर लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा बल्कि साथ काम करने वाली लड़कियों के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अश्लील कंटेंट भेजे थे. 

हिंदू लड़कियां ही पसंद

पीड़िता ने जानकारी देने के दौरान पुलिस को दिए हुए बयान में कहा है कि जब उसने अशरफ से कहा कि वह हिंदू है, तो उका जवाब था कि आज कल हिंदू लडकी को मुस्लिम पसंद हैं. इसके बाद मुंबई पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी अशरफ को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. 

कौन हैं पीड़िता?

पीड़ित हिंदू लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पीरामल टावर में टेलीकॉलिंग का काम करती है. इसी कंपनी में अशरफ सिद्दीकी भी जॉब करता है. इस दौरान अशरफ की जॉब चली गई. अशरफ ने बेटी के अलावा 3-4 लड़कियों का नंबर निकाला. इत्तेफाक है या फिर जानबूझकर ये चारों लड़कियां हिंदू थीं.

चार लड़कियों को एक साथ फंसाना चाहता था अशरफ

अशरफ ने इन चारों लड़कियों को गंदी-गंदी वीडियो और गंदे मैसेज भेजने लगा. हद तो तब हो गई जब उन लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा. इसके बाद बेटी ने पिता को सारी बात बताई. पिता-पुत्री ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि हो सकता है इसने अयान अहमद की तरह कई अन्य लड़कियों को भी इसी तरह शिकार बनाया हो और कामयाब भी हो गया हो. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST