One District One Cuisine Scheme: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन योजना को बड़े स्तर पर लागू कर दिया है.
One District One Cuisine Scheme: योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ओडीओपी की अपार सफलता के वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन योजना को बड़े स्तर पर लागू कर दिया है. इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और खास शाकाहारी व्यंजनों को एक नई पहचान देने में सफलता मिलेगी. खास बात यह है कि इस योजना में अब केवल शाकाहारी पकवानों को ही शामिल किया गया है और मांसाहारी व्यंजनों को हटा दिया गया है.
इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में यूपी दिवस समारोह के अन्तर्गत किया था. उनहोंने कहा कि भारतीय संस्कृति की खास बात शाकाहारी व्यंजन ही है, जो कि स्वास्थ्य और शुद्धता की दृष्टि से भी उत्तम है. युवाओं को शाकाहारी भोजन की ओर रुख करना चाहिए, ताकि वो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें.
एमएसएमई विभाग ने 150 से भी ज्यादा शाकाहारी व्यंजनों की सूची बनाई है, जिसके अन्तर्गत इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा. इसके वितरण की प्रक्रिया भी अलग-अलग दिन और समय के मद्देनजर तय की जाएगी, जिससे लोगों को इसका लुत्फ मिले और इस योजना को कामयाबी मिले.
योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें इस योजना के अन्तर्गत जोड़ा है, ताकि वो आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें. सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को इन व्यंजनों के निर्माण और विपणन से भी जोड़ा है, जिससे उनकी आय में इज़ाफा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें. योगी सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यस्था को भी मजबूती मिलेगी.
सरकार ने युवाओं को भी भारतीय भोजन का महत्व समझाने की कोशिश की है जिससे वो इसकी शुद्धता और स्वाद से अवगत हो सकें और भारतीय व्यंजनों को विश्व स्तर तक पहुंचाने में अपना योगदान कर सकें.
सरकार ने यह सन्देश भी दिया कि शाकाहारी भोजन से जीव हत्या में भी कमी आएगी, जिससे मानसिक रूप से समाज सुदृढ़ और मजबूत हो पाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि परंपरागत भोजन केवल तीज त्योहारों तक ही सीमित रह गया है, जिससे इनका स्वाद लोग भूलते जा रहे हैं. नि:संदेह यह योगी सरकार की दूरदर्शिता और भारतीय व्यंजन के प्रति उनका प्रेम दर्शाता है.
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…