Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > PUBG खेलते-खेलते हुआ ब्रेन हैमरेज, गेमिंग एडिक्शन ने ले ली युवक की जान

PUBG खेलते-खेलते हुआ ब्रेन हैमरेज, गेमिंग एडिक्शन ने ले ली युवक की जान

मेरठ में ऑनलाइन गेमिंग ने एक व्यक्ति की जान ले ली. 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ PUBG खेल रहे थे, जब अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और ब्रेन हैमरेज से उनकी जान चली गयी.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 9, 2026 15:55:25 IST

Mobile Ads 1x1

ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है. ये लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ ही उनके जीवन के साथ भी खिलवाड़ कर रही है. हाल ही में ऐसी ही एक दुर्घटना मेरठ में हुई है, जहां ऑनलाइन गेमिंग ने युवक की जान ले ली.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ की PUBG गेम खेलते समय अचानक ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफ खैरनगर निवासी थे और रात में घर पर हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे थे और अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा और ब्रेन हैमरेज हो गया. 

PUBG ने ली जान 

परिवार के अनुसार, कैफ दोनों कानों में हेडफोन लगाकर देर रात PUBG खेल रहे थे. अचानक तेज सिरदर्द की शिकायत कर वे गिर पड़े. परिजनों ने मोहम्मद कैफ को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख दिल्ली रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान शनिवार को कैफ की मौत हो गई. रविवार शाम ईदगाह कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार हुआ. कैफ के पिता फारूक प्रॉपर्टी डीलर हैं, और वो उनके काम में हाथ बंटाता था.
डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचते समय कैफ का ब्लड प्रेशर 300 से ऊपर था. इससे दिमाग की नस फट गई, जिससे भारी आंतरिक रक्तस्राव हुआ. यह हाई बीपी का अत्यधिक स्पाइक था, जो घातक साबित हुआ.

पहले से थी हाई बीपी की समस्या

कैफ को करीब 10 साल से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो सामान्य जीवन जी रहे थे. परिवार को अंदाजा नहीं था कि उनका गेमिंग सेशन इतना खतरनाक मोड़ लेगा. यह घटना गेम एडिक्शन के साथ पूर्व मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी उजागर करती है. एमडी फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहना, तेज आवाज में हेडफोन इस्तेमाल और गेमिंग का तनाव हाई बीपी, हृदय या दिमाग संबंधी पुरानी बीमारियों को बिगाड़ सकता है. PUBG जैसे बैटल रॉयल गेम्स में तनाव बढ़ता है, जो बीपी स्पाइक का कारण बनता है. डॉक्टरों ने सलाह दी कि हाई बीपी वाले लोगों को गेमिंग से बचना चाहिये या सीमित समय के लिए खेलना चाहिए. साथ ही खेल के दौरान ब्रेक लें और मॉनिटरिंग रखें. लंबे गेमिंग सेशन से स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है.
गेमिंग एडिक्शन का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. गेमिंग एडिक्शन की वजह से जान जाने का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी मोबाइल गेम्स ने कई युवाओं की जान ली है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > PUBG खेलते-खेलते हुआ ब्रेन हैमरेज, गेमिंग एडिक्शन ने ले ली युवक की जान

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 9, 2026 15:55:25 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS