Pakistan Airstrike Afghanistan Kabul 2026: दुनियाभर में मचे उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के रिश्तों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है, बीती रात पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफ़गान सीमा लांघकर भीषण हवाई हमले किए, सबसे अधिक तबाही काबुल के एक नशा मुक्ति सेंटर में देखने को मिली, जहां इलाज करा रहे बेकसूर लोग पाकिस्तानी बमों का शिकार हो गए, इस हमले में अब तक 400 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और अस्पताल घायलों से पटे पड़े हैं, विडंबना यह है कि दोनों ही देश एक ही धर्म को मानने वाले पड़ोसी मुल्क हैं, फिर भी पाकिस्तान लगातार अफ़गान सरजमीं पर मासूमों का खून बहा रहा है, जानकारों का मानना है कि यह हमला सीमा विवाद और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के नाम पर किया गया है, लेकिन हकीकत में इसने आम नागरिकों को अपना शिकार बनाया है, अफ़गानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'युद्ध की घोषणा' करार दिया है.