राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार में जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 7 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बस में सवार करीब 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई यात्री मलबे के नीचे दब गए, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से बस को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया, सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी ट्रॉमा सेंटर और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.