Live
Search
Home > Posts tagged "aamir khan marriage"

कभी पत्नी को खून से लिखते थे पत्र, फिर 16 साल बाद…; बर्थडे पर जानिए आमिर खान की लव स्टोरी और दो तलाक की पूरी कहानी

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. अभिनेता की जिंदगी में कुछ ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं, जो बिल्कुल फिल्मों की तरह ही लगती हैं. कभी एक्टर इश्क के खातिर खून से लिखा करते थे पत्र. जानिए उनकी लव लाइफ, शादी और तलाक की पूरी कहानी.

Mobile Ads 1x1

Aamir Khan Love Life: सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही रोमांचक रही है. उन्होंने दो बार शादी की फिर हुआ तलाक. लेकिन उनकी प्रेम कहानी और अलग होने का कारण थोड़ा हैरान करने वाला भी है. अभिनेता ने कभी रीना दत्ता से शादी की, तो कभी किरण राव से. फिर दोनों से खत्म कर दिया रिश्ता. आज 14 मार्च को आमिर खान का 61वां जन्मदिन है. इस खास अवसर पर जानेंगे अभिनेता की लव लाइफ और तलाक की कहानी. 

कैसे हुआ रीना दत्ता से प्यार?

बताया जाता है कि आमिर और रीना दत्ता पड़ोसी थे और वे अक्सर अपनी खिड़कियों से एक-दूसरे को देखा करते थे. अभिनेता ने कई बार रीना से संपर्क करने और अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश की, लेकिन रीना की तरफ से उन्हें इनकार ही मिला. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि आमिर रीना दत्ता के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने अपने खून से रीना के लिए एक प्रेम पत्र भी लिखा था. लेकिन इससे हालात और बिगड़ गए और रीना ने उनसे कहा कि वे दोबारा कभी ऐसी हरकत न करें. 

फिर हुई दोनों की शादी

तमाम कोशिशों के बाद आमिर खान के प्यार को रीना दत्ता ने स्वीकार किया. फिर 18 अप्रैल, 1986 को आमिर और रीना ने शादी कर ली. दोनों अलग-अलग धर्म के थे, इसलिए इनके परिवार में काफी मतभेद हुए. इसी कारण कहा जाता है कि दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. 

16 साल बाद हुआ तलाक 

साल 2002 में दोनों एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया. बताया जाता है कि इसकी वजह आमिर खान के अन्य एक्ट्रेस संग अफेयर्स की खबरें थीं. शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. आपको बता दें कि आमिर और रीना को दो बच्चे हुए—जुनेद और इरा.

किरण राव से कैसे हुआ प्यार?

फिल्म लगाना के दौरान आमिर खान की मुलाकात किरण राव से हुई. उस समय किरण राव फिल्म के डायरेक्टर, आशुतोष गोवारिकर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया. फिर 28 दिसंबर, 2005 को आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली. इसके बाद सरोगेसी के जरिए इस जोड़े को एक प्यारा सा बेटा हुआ, जिसका नाम आजाद राव खान है. 

15 साल के बाद लिया तलाक का फैसला

शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव ने अलग रहने का फैसला किया. 3 जुलाई, 2021 को, आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी, किरण राव ने तलाक की घोषणा की. इस खबर ने सभी को चौंका दिया था. 

इन दिनों गौरी स्प्रैट के साथ रह रहे आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी. आपको बता दें कि वे पिछले कुछ समय से साथ हैं और मुंबई में एक साथ रह रहे हैं. 

पुराने रिश्तों को लेकर क्या बोले आमिर खान?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने अपने पुराने रिश्तों को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि जीवन के उस समय उनकी मुलाकात रीना दत्ता से हुई, जब उन्हें किसी साथी की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. आमिर ने यह भी माना कि उनकी दोनों शादियां ज्यादा समय तक नहीं चलीं, लेकिन वह रीना, किरण और अब गौरी के साथ बिताए गए पलों के लिए आभारी हैं. उन्होंने कहा कि इन तीनों का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा है और इन्होंने उनके व्यक्तित्व, सोच और भावनात्मक विकास को काफी प्रभावित किया है.

MORE NEWS