HDFC Bank Employee Aastha Singh Statement: HDFC बैंक में एम्प्लोयी आस्था सिंह (Aashta Singh) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, दावा किया जा रहा है कि आस्था ने किसी ग्राहक के साथ बदतमीजी नहीं की, बल्कि यह झगड़ा उनकी एक सहकर्मी (Colleague) के पति के साथ था जो इस्तीफा देने आई थीं, बहस तब बढ़ी जब सामने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर आस्था को धमकी देते हुए कहा- "तेरी सारी गर्मी शांत कर दूंगा" इस अपमानजनक बात के जवाब में आस्था ने गुस्से में अपनी जाति का जिक्र किया था, आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत सिर्फ 'आधा वीडियो' वायरल किया गया ताकि आस्था सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके.