Sdah-Ajmer SF Express Garbage Viral Video: यह मामला केवल एक कर्मचारी की गलती नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था की विफलता है जो सफाई का उपदेश तो देती है लेकिन उसे लागू करने वाले खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, एक तरफ रेलवे यात्रियों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाता है, वहीं दूसरी तरफ उसके अपने कर्मचारी ही कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं स्टाफ का यह व्यवहार अज्ञानता नहीं, बल्कि इस विश्वास का परिणाम है कि उसे कोई टोकने वाला नहीं है, वीडियो में उसकी 'जस्टिफिकेशन' सबसे ज्यादा आपत्तिजनक है, वीडियो के वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय और RailMadad को टैग किया गया है, लोगों की मांग है कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई ना हो, बल्कि ऐसी मिसाल पेश की जाए जिससे भविष्य में कोई स्टाफ ऐसी हिम्मत ना करे, जब तक सरकारी मशीनरी के जमीनी स्तर के लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद 'स्वच्छ भारत' एक दूर का सपना ही बना रहेगा.