Live
Search

 

Home > Posts tagged "Actor Ravinder Kuhad Met CM Saini"
Tag:

Actor Ravinder Kuhad Met CM Saini

More News

Home > Posts tagged "Actor Ravinder Kuhad Met CM Saini"

सीएम सैनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे अभिनेता रविंद्र कुहाड, 8 अगस्त को रिलीज होगी उनकी ‘जोरा’ फिल्म, फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे रविंद्र

पानीपत के रविन्द्र कुहाड अब बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले है। समालखा के रविन्द्र कुहाड जाने माने निर्देशक राजीव राय के निर्देशन में बनी हिन्दी फिल्म "जोरा" में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। रविंद्र कुहाड की मुख्य भूमिका वाली "जोरा" फिल्म 8 अगस्त को पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Actor Ravinder Kuhad Met CM Saini : पानीपत के रविन्द्र कुहाड अब बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले है। समालखा के रविन्द्र कुहाड जाने माने निर्देशक राजीव राय के निर्देशन में बनी हिन्दी फिल्म “जोरा” में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। रविंद्र कुहाड की मुख्य भूमिका वाली “जोरा” फिल्म 8 अगस्त को पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।

सीएम सैनी ने उनके सिनेमा उद्योग में बेहतर भविष्य की कामना की

फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे अभिनेता रविन्द्र कुहाड ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए सीएम से आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में रविंद्र कुहाड़ ने बताया कि सीएम सैनी ने उनके सिनेमा उद्योग में बेहतर भविष्य की कामना की है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉलीवुड में एक बार फिर हरियाणा के एक और युवक की धमाकेदार एंट्री हो जाएगी।

MORE NEWS