रावलपिंडी के एक 62 साल के हकीम और उनकी 25 साल की नई नवेली दुल्हन ने अपनी उम्र के फासले को ठेंगा दिखाते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, हाल ही में इस जोड़ी का एक फोटोशूट इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें दोनों बड़े ही फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं, 37 साल के इस बड़े अंतर के बावजूद हकीम साहब का जोश किसी नौजवान से कम नहीं लग रहा है, जहां हकीम साहब अपनी किस्मत पर इतरा रहे हैं, वहीं उनकी जवान दुल्हन के साथ उनकी केमिस्ट्री देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है, तस्वीरों के वायरल होते ही मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग इस जोड़ी के मजे लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं, कुछ इसे 'सच्चा प्यार' कह रहे हैं तो कुछ इसे हकीम साहब की किसी 'खास दवा' का असर बता रहे हैं.