Poor Internet Connectivity Airtel Billing Dispute: एक ग्राहक ने एयरटेल फाइबर की खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है, ग्राहक का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उसका ऑफिस का काम और ऑनलाइन गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं, परेशान होकर जब उसने कनेक्शन कटवा दिया, तो मामला और बिगड़ गया, आरोप है कि सर्विस बंद होने के बावजूद कंपनी ने उससे अतिरिक्त पैसों की मांग की, जिससे नाराज होकर ग्राहक ने अपना दुखड़ा इंटरनेट पर साझा किया, यह मामला अब उन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है जो टेलीकॉम कंपनियों की 'आफ्टर-सेल्स' सर्विस और पेचीदा बिलिंग सिस्टम से परेशान रहते हैं.