42
Parth Pawar Crying Video: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) के बेटे पार्थ पवार (Parth Pawar) का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है, एक कार्यक्रम के दौरान जब पार्थ की नजर अपने पिता की खाली कुर्सी पर पड़ी, तो वे अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, राजनीति की गहमागहमी के बीच यह एक ऐसा पल था जिसने समर्थकों का दिल पसीज दिया, काफी देर तक पार्थ वहां खामोश और उदास नजर आए, इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह सिर्फ एक बेटे का ही प्रेम है जो पिता के जाने का दर्द सह नहीं पाता.