PAN Card Misuse GST Fraud Surat Gujarat: यह घटना डिजिटल दौर में व्यक्तिगत डेटा और पहचान पत्र (ID Proofs) की सुरक्षा के प्रति एक बड़ी चेतावनी है, जालसाजों ने पीड़ित के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से GST रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया ऐसी फर्में अक्सर टैक्स चोरी या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 'शेल कंपनियों' के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं, पीड़ित को अहसास ही नहीं था कि उसके खोए हुए दस्तावेज़ का इतना बड़ा दुरुपयोग हो सकता है यह मामला दर्शाता है कि दस्तावेज़ खोने पर तुरंत पुलिस रिपोर्ट और आधिकारिक कैंसिलेशन कितना जरूरी है, फिलहाल पीड़ित ने वकील के माध्यम से आयकर विभाग को अपनी स्थिति स्पष्ट की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, सूरत पुलिस और GST विभाग अब उस फर्जी फर्म के पीछे के असली मास्टरमाइंड की तलाश कर रहे हैं यह मामला चेतावनी देता है कि अपना आधार, पैन या कोई भी ID साझा करते समय सावधानी बरतें और इनके खोने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें.