Akhilesh Yadav on Budget 2026: 1 फरवरी, 2026 को संसद में बजट पेश होने के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरा, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के बजट का असर यह हुआ कि शेयर बाजार 'धड़ाम' हो गया, अखिलेश ने इस बजट को "1/20 का बजट" बताया, जिसका अर्थ है कि यह केवल देश के 5% संपन्न लोगों के लिए है, जबकि शेष 95% जनता (किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग) की जरूरतों को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया गया है, उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई चरम पर होने के बावजूद मध्यम वर्ग को टैक्स में कोई राहत नहीं देगा टैक्स-शोषण' है, अखिलेश के अनुसार, यह बजट केवल "सपनों का सौदा" है जिसमें रोजगार और बुनियादी ढांचे के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है.