Akhilesh Yadav Cycle Coal Kanda Statement 2026: अखिलेश यादव का यह बयान दरअसल बढ़ती महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति पर किया गया एक बड़ा कटाक्ष है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया भर में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, उसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है, अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो लोगों को मजबूरन साइकिल, रिक्शा और तांगे पर आना पड़ेगा क्योंकि गाड़ियां चलाना आम आदमी के बस के बाहर हो जाएगा, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से कोयला और कंडा जमा करने को कहा, ताकि मुश्किल वक्त में अंगीठी पर खाना बनाया जा सके, इस बयान के जरिए उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा कि वे महंगाई रोकने में नाकाम रहे हैं और जनता को पुराने दौर में धकेलने जैसी स्थिति पैदा कर दी है, सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद 'साइकिल' (सपा का चुनाव चिन्ह) की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, लोग इसे अखिलेश का एक चतुर राजनीतिक मूव मान रहे हैं, जहां उन्होंने महंगाई के मुद्दे को अपनी पार्टी के सिंबल से जोड़ दिया है.