दिल्ली में मुस्लिम संगठनों द्वारा सावन में मीट बैन की तर्ज पर रमजान के दौरान शराब बंदी की मांग की गई थी, इस पर केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी और वे खुद इस तरह के किसी भी प्रतिबंध के पक्ष में नहीं हैं, चिराग ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विषय बताते हुए कहा कि त्योहारों के नाम पर खाने-पीने की चीजों पर रोक लगाना सही नहीं है.