Anant Ambani Radhika Merchant Long Drive 2026: शादी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी 'मिडनाइट ड्राइव' ने सबका ध्यान खींचा है, अंबानी परिवार के फैन पेजों द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में कपल काफी रिलैक्स्ड और खुश नज़र आ रहा है, अनंत जिस रोल्स-रॉयस ड्रॉपहेड कूप को चला रहे थे, वह भारत में मौजूद चुनिंदा कारों में से एक है, इसकी सफेद बॉडी और लाल रंग की फैब्रिक रूफ इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत कारों में शामिल करती है, बिना किसी भारी सुरक्षा घेरे के जो आमतौर पर अंबानी परिवार के साथ होता है कपल को इस तरह अकेले ड्राइव एन्जॉय करते देख फैंस काफी हैरान और खुश हैं, नेटिज़न्स कपल की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, कुछ लोग कार की चकाचोंध को देखकर दंग हैं, तो कुछ राधिका के 'नो-मेकअप' और सिंपल लुक की सराहना कर रहे हैं, यह वीडियो साबित करता है कि करोड़ों की संपत्ति और बिजी शेड्यूल के बावजूद, अनंत और राधिका एक-दूसरे के साथ साधारण पलों को खास बनाना जानते हैं.