US Tourists Feeding India Daily 5000 Meals: भारत की 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा को अब विदेशी मेहमान एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, अमेरिका से भारत घूमने आए कुछ मेहमान ने यहां की गरीबी और भूख को करीब से देखा, तो उन्होंने केवल तस्वीरें खिंचवाने के बजाय हाथ बटाने का फैसला किया, ये विदेशी मेहमान अब हर रोज सुबह से ही सेवा में जुट जाते हैं और अपनी मेहनत व संसाधनों से लगभग 5,000 जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छा भोजन तैयार करवाते हैं, सोशल मीडिया पर इनका एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये पर्यटक खुद अपने हाथों से लोगों को खाना परोसते और मुस्कुराहट बांटते नजर आ रहे हैं, भाषा अलग है, देश अलग है, लेकिन सेवा की इस भाषा ने भारतीयों का दिल जीत लिया है, लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ पर्यटक नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे दूत हैं.